
नई दिल्ली, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज (TIAS) के प्रबंधन विज्ञान विभाग द्वारा फाइनेंस क्लब के सहयोग से 7 फरवरी को छात्रों के लिए यूनियन बजट 2026–27 पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को देश की आर्थिक नीतियों, बजटीय प्रावधानों तथा उनके व्यावहारिक प्रभावों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जिसके पश्चात पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष डॉ. संध्या बिंदल ने अपने संबोधन में यूनियन बजट की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आर्थिक विकास, समावेशी प्रगति तथा युवा सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को बजट को केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास की दिशा तय करने वाला माध्यम समझने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार, निदेशक, TIAS तथा डॉ. एम. एम. झा, डीन (शैक्षणिक), TIAS की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस प्रकार के अकादमिक-उद्योग संवाद को छात्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। पैनल चर्चा में विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में सीए अमित गुप्ता, निदेशक, Aditi Skill Development Centre तथा श्री राजकुमार जैन, अध्यक्ष, एमएसएमई चैंबर ऑफ कॉमर्स ने यूनियन बजट के प्रमुख प्रावधानों, उद्योग जगत एवं एमएसएमई क्षेत्र पर इसके प्रभावों तथा भविष्य की संभावनाओं पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। उनकी व्यावहारिक दृष्टि और उदाहरणों ने चर्चा को अत्यंत समृद्ध बनाया। डॉ. पूजा शर्मा, एसोसिएट डीन, प्रबंधन विज्ञान विभाग, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज ने इस अवसर पर कहा कि यूनियन बजट जैसे विषयों पर संवाद छात्रों की आर्थिक समझ को सशक्त बनाता है तथा उन्हें नीति, उद्योग और प्रबंधन के बीच के संबंधों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर देता है। उन्होंने विभाग द्वारा इस प्रकार के अकादमिक एवं कौशल-उन्मुख कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
छात्रों की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। छात्रों ने बजट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विश्लेषण प्रस्तुत किए, जिनमें बीबीए छठे सेमेस्टर की ग्रेसी एवं रेवा तथा बीबीए चौथे सेमेस्टर की सुश्री नताशा कालरा की प्रस्तुतियों को उत्कृष्ट घोषित किया गया और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. पारुल गाबा, सहायक प्राध्यापक, TIAS रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. मोनिशा, विभागाध्यक्ष (MBA) द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पैनल चर्चा प्रोग्राम पर बात करते हुये डॉ. शिवेंदु कुमार राय, विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट जैसे राष्ट्रीय दस्तावेज़ों की मीडिया व्याख्या में तथ्यपरकता, जिम्मेदारी और जनहित सर्वोपरि होने चाहिए। जिसमें छात्रों को आर्थिक विषयों पर संवेदनशील, संतुलित एवं सूचनात्मक संवाद विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाता है । टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और छात्रों को बजट जैसे जटिल संरचनाओं को सरल शब्दों मे पिछले 25 सालों से अवगत करने का सत्तत प्रयास करता आ रहा है ।



