हरदोई

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के उत्साह में सराबोर एस एस सेंट्रल एकेडमी

हरियावां (हरदोई)। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर एस एस सेंट्रल एकेडमी में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों, रंग-बिरंगी सजावट एवं देशभक्ति संदेशों से आकर्षक रूप से सजाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं साईना, आशी,नैन्सी,अलीना,अक्षिता,अग्रिमा,उन्नती,अनुष्का आदि नें देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
संस्था के चेयरमैन शिव सेवक मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘सच्ची आज़ादी तब है जब हम सभी देशवासी देश के विकास में अपना यथारूप में अपना योगदान देगे” l विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने “हर घर तिरंगा” एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े संदेशों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कारों का वितरण किया गया, इस मौके पर सेक्रेटरी डॉ. इंद्रेश मिश्रा ने कहा कि ‘1947 की आज़ादी के नायकों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम आधुनिक गुलामी के प्रतीक प्रदूषण, बढ़ती जनसंख्या, बेरोज़गारी, अशिक्षा को इस देश से दूर कर पायेंगेl
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की प्रगति में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देशहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *