उत्तर प्रदेश हरदोई

“मेरे सपनों का भारत” थीम पर एसएस सेंट्रल एकेडमी में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा

हरियावाँ (हरदोई)। विकसित भारत 2027 के अंतर्गत आयोजित “सेवा संकल्प” कार्यक्रम के तहत एसएस सेंट्रल एकेडमी, हरियावाँ में “मेरे सपनों का भारत” थीम पर आधारित विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और भारत के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 5, 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों तथा शब्दों के माध्यम से कागज पर उकेरते हुए स्वच्छ, विकसित, आत्मनिर्भर एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की।


इसके साथ ही विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी व संस्थाध्यक्ष शिव सेवक मिश्र एवं प्रधानाचार्य शिवा गौतम के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा हरित एवं प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *