मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में इस बार होगी समाजवादी पार्टी की सरकार- धर्मेंद्र सिंह बघेल”

इंडिया गठबंधन की भोपाल रैली से पहले सपा प्रदेश सचिव ने रखा सीएम का समीकरण, बोले – संगठन का निर्णय सर्वोपरि

भोपाल / सीधी। इंडिया गठबंधन’ भोपाल में 12 दिसंबर को बड़ी रैली करने जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आएंगे। 2 किमी लंबा पैदल मार्च निकलेगा। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह बघेल ने मध्य प्रदेश का सियासी समीकरण साफ कर दिया।

धर्मेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि – “मध्य प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार होगी। कांग्रेस पार्टी वाले इंडिया गठबंधन करेंगे, लेकिन मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सपा से होगा।”

‘सीएम के लिए 2 नाम आगे, तीसरे पर खुद तैयार’

सचिव ने कहा कि पहली प्राथमिकता के तौर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में *प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव जी* को बनाया जाए, या *राष्ट्रीय सचिव सुप्रीयान कुरैशी जी* को बनाया जाए।

उन्होंने साफ कहा –

“जब दोनों में समीकरण नहीं बनती है, तो हम बनने के लिए तैयार हैं। संगठन का जो निर्णय होगा, वह सर्वोपरि रहेगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का निर्णय ही अंतिम होगा।”

जल्दबाजी नहीं, पहले यूपी का समीकरण

बघेल ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश के गठबंधन की बैठक में बहुत जल्दबाजी होगी। पहले *उत्तर प्रदेश का समीकरण, सीट बंटवारा* होने के बाद ही मध्य प्रदेश का इंडिया गठबंधन आगे बढ़ाना चाहिए।

“12 दिसंबर 2026 की बैठक इंडिया गठबंधन को मध्यप्रदेश में आगे बढ़ाएगी, लेकिन सही समीकरण के साथ।”

*क्या है भोपाल की रैली?

इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस, सपा समेत दूसरी पार्टियां पहली बार भोपाल में रैली करने जा रही हैं। 12 दिसंबर को होने वाली इस रैली में राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, शिवसेना (यूटी) के उद्धव ठाकरे समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं को बुलाया गया है।

रैली में एक लाख लोगों के आने की संभावना है। प्रस्तावित कार्यक्रम में राहुल-प्रियंका सहित सभी नेता बोर्ड ऑफिस चौराहा पर अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। वे 2 किमी लंबा रूट तय कर भेल दशहरा मैदान तक पैदल जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *