कांग्रेस हाईकमान का फैसला, पंजाब में यूपी की विधायक अदिति सिंह के पति अंगद सिंह को नही मिलेगा टिकट। अंगद सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा में शामिल हो चुकी, कांग्रेस से विधायक अदिति सिंह के पति और पंजाब प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के सदस्य और विधायक भी हैं।
विदित हो कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनी गई थीं। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थी जिसके बाद भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर से प्रत्याशी बनाया है।





