- समाजवादी पार्टी का विधानसभा घेराव का जोरदार कार्यक्रम हुआ सफल -धर्मेंद्र सिंह बघेल
- मंच पर बैठे डॉक्टर मनोज यादव बादशाह सिंह सुफियान कुरैशी शिव सिंह राजेंद्र यादव रहे मौजूद

सीधी (मध्य प्रदेश),
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र बघेल ने मीडिया को बताया कि मध्य प्रदेश नहीं बल्कि देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमारा समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता काम करेगा और मध्य प्रदेश में डॉक्टर मनोज यादव जी को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम लोग संकल्प कर रहे हैं.
पार्टी के प्रमुख महासचिव राजेंद्र यादव जी ने सभी संगठन के कार्यकर्ताओं को जोड़ने में सफल हुए. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने ठाना है कि मध्यप्रदेश से भाजपा को हटाना है. एक-एक कार्यकर्ताओं के जुनून एक-एक कार्यकर्ता के बदौलत संगठन पूरे मध्यप्रदेश में बड़ी तेजी के साथ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है कई कांग्रेस के पदाधिकारी भी कांग्रेस से छोड़कर समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुए है. कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश से कई नौजवान कई महिलाएं कई, कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारी भी जबलपुर से कांग्रेस पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. इस समय पूरे जोर के साथ एक-एक कार्यकर्ता पूरे मन-धन से लगे हुए हैं कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को हम लोग प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं और मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में जो संगठन डॉ मनोज यादव जी को सौपा गया है उसे पूरा करें.
धर्मेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मनोज यादव बनें.
बघेल ने कहा कि पूरे संगठन की ताकत राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी है जो पूरे देश में संगठन को चला रहे हैं. वहीं मध्य प्रदेश में संगठन की कमान प्रमुख महासचिव राजेंद्र यादव जी भी अपने हाथ में लिए हुए.
विधानसभा घेराव को लेकर समाजवादी पार्टी तुलसी नगर पार्टी कार्यालय के ठीक सामने 1 अगस्त 25 को 10 बजे कार्यक्रम से हुई. मध्य प्रदेश के सभी जिले से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव जी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा गया जहां कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी विधानसभा कार्यक्रम स्थल से अखिलेश यादव जिंदाबाद मनोज यादव जिंदाबाद के नारेबाजी के साथ विधानसभा घेराव करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे. इतना ही नहीं जब पदाधिकारी ने ठान लिया कि मध्य प्रदेश से भाजपा हटाएंगे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे. जब रैली के साथ विधानसभा के लिए पदाधिकारी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ तो पुलिस भी कार्यकर्ताओं को रोकती हुई नजर आयी. लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी नगर बस अड्डे तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए . बैरिकेड तक पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री कुरैश, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश बादशाह के नेतृत्व में आश्वासन मिला कि आप लोग यही बैठे इतने में ज्ञापन लेने प्रशासन के अधिकारी पहुंचे.
समाजवादी पार्टी में मौजूद संगठन के नेता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के हजारों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भोपाल में विधानसभा घेराव करते हुए भाजपा सरकार में बढ़ रही बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला, दलित, आदिवासियों के उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन किया एवं राज्यपाल के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री (उप्र) बादशाह सिंह , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ,राष्ट्रीय सचिव जनाब सूफियान कुरैशी ,राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह पटेल , सत्येंद्र यादव, डॉ राजाराम विजोल,श्रीमती वंदना यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश यादव, हरिगोविंद चौकसे , शिवप्रताप बुंदेला , प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह , पी आर गोयल , चौधरी मुदस्सर सलीम , अजय शुक्ला ,रामस्वरूप सिंह मंत्री , कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश सचिव उमेश पटेरिया,वरिष्ठ समाजसेवी रामबाबू अग्रवाल, रतनलाल बाथम अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष, रामनरेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बाबूलाल पहलवान प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी, यदुवेन्द्र यादव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, पुष्पेंद्र अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, कु.रानी रैकवार प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, रामविजय यादव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, विनय कुमार मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, एड.अनिकेत दीपांकर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा,राष्ट्रीय सचिव द्वय समाजवादी लोहिया वाहिनी राकेश यादव , कमलाकांत यादव, धर्मेंद्र सिंह बघेल प्रदेश सचिव सीधी,श्रवण कुमार विश्वकर्मा प्रदेश सचिव , राजमणि यादव प्रदेश सचिव, जगदीश यादव प्रदेश सचिव ,देवेंद्र यादव प्रदेश सचिव, तलत खान प्रदेश सचिव, प्रदेश सचिव राकेश खरे प्रदेश सचिव सुरेश यादव पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव उमाकांत नामदेव जिला अध्यक्ष सिंगरौली ,राजेंद्र पटेल जिला अध्यक्ष सीधी ,पूर्व प्रत्याशी रामशरण कुशवाहा नागौद ,सौरव यादव नागौद ,रामदास पांडे सतना जिला अध्यक्ष ,एके खान कटनी जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।



