उत्तर प्रदेश

2 अक्टूबर को भारत के सभी जिला कार्यालयों पर शराबबंदी का ज्ञापन देगा शराबबंदी संयुक्त मोर्चा-प्रदेश अध्यक्ष



लखनऊ, 26सितम्बर 2022 शराब मुक्त प्रदेश बनाने के लिए संघर्षरत शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक लोहिया भवन नरही में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा जी ने किया बैठक में आए सभी पदाधिकारियों द्वारा शराब मुक्त देश बनाने का सामूहिक संकल्प लेकर संघर्ष को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया। आगामी 2 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती पर न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि लगभग 13 राज्यों में मुख्यमंत्रियों को संबोधित ज्ञापन पत्र जिला अधिकारियों के द्वारा भेजा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह ने प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से रामराज्य की स्थापना के लिए प्रदेश में शराबबंदी का कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि आप प्रदेश की मां-बहनों का सम्मान करने वाले मुख्यमंत्री हैं और राज्य में महिलाओं का सर्वाधिक उत्पीड़न उनके शराबी पतियों के द्वारा होता है। उनके घर की अर्थव्यवस्था को चौपट करने वाला शराब ही सबसे बड़ा कारण है। प्रदेश अध्यक्ष मुर्तजा अली सिद्धकी ने सरकार से अयोध्या, मथुरा, काशी, प्रयागराज तथा चित्रकूट जैसे तमाम धार्मिक स्थानों को तत्काल शराब मुक्त करने की मांग की। बैठक को संबोधित करने वालों में नेशनल यूथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने का 2 अक्टूबर को लखनऊ में करेंगे सत्याग्रह कामरेड राम किशोर, मोहम्मद अफाक , डॉक्टर आरबी लाल, श्री दबीर उल हसन, धर्मराज रमेश सिंह, जी.सी. राजकुमार सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे और अपनी बातों को बैठक में रखा।

                                    
                                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *