दिल्ली

टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में मेगा जॉब फेयर–2026 का आयोजन 5 मई 2026 को

टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड  स्टडीज द्वारा मेगा जॉब फेयर–2026 का आयोजन मई 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन उद्योग जगत और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस जॉब फेयर में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के भाग लेने की संभावना है, जो मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), प्रबंधन, वित्त एवं संचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों से  संबंधित होंगी। कार्यक्रम में 150 से अधिक भर्तीअधिकारी(रिक्रूटर्स) के शामिल होने की उम्मीद है, जो  अभ्यर्थियों को सीधे रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

इस आयोजन की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें 50 से अधिक  कॉलेजों के छात्र भाग लेंगे, जिनमें गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग सभी संस्थान  सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त एमिटी विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र भी इसमें शामिल होंगे। इस जॉब फेयर के माध्यम से लगभग 2000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्रों और युवा पेशेवरों को अपने करियर को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इसमें अंतिम वर्ष के छात्र, पूर्व छात्र (एलुमनाई) तथा अन्य योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। संस्थान के प्रबंधन के अनुसार, इस प्रकार के आयोजन छात्रों की  रोजगार क्षमता (रोज़गार योग्यता) को बढ़ाने और उन्हें उद्योग के लिए  तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं।यह कार्यक्रम अभ्यर्थियों और नियोक्ताओं के बीच सीधे संवादसाक्षात्कार और नेटवर्किंग का एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा।

मीडिया समन्वयक एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष, डॉ. शिवेंदु राय ने कहा, “यह मेगा जॉब फेयर छात्रों के लिए उद्योग से सीधे जुड़ने का एक सशक्त मंच है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उन्हें व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाना भी है, ताकि वे बदलते मीडिया और कॉर्पोरेट परिदृश्य में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बना सकें।” टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज का यह प्रयास  कौशल विकासकरियर उन्नति और उद्योग-संस्थान सहयोग को बढ़ावा  देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *