हरदोई हरियावां हरियावां

एस एस सेंट्रल एकेडमी में आयोजित हुआ ओलंपियाड, दिव्यांश और आशी को मिला स्वर्णिम तमगा

हरियावां (हरदोई), एस एस सेंट्रल एकेडमी में बच्चों के लिए ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
इस परीक्षा का मकसद बच्चों की बुद्धिमत्ता का परीक्षण करने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का परीक्षण करना है l मुख्य परीक्षा में 100 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर बेहटा गोकुल के दिव्यांश,द्वितीय स्थान हरियावॉ की पावनी और तृतीय स्थान गदाईपुर के निखिल को मिला l जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: आशी मिश्रा, सूर्यांश मिश्र और अथर्व रहे l

संस्था के डायरेक्टर डॉ. इंद्रेश मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये अनुभव मिलेगा। साथ ही नेतृत्व क्षमता, प्रतिस्पर्धा की भावना, अभिव्यक्ति का विकास और विषयों के प्रति रुचि पैदा करने के लक्ष्य को हासिल करना आसान होगा l

ओलम्पियाड संयोजक शिवा गौतम ने बताया कि इसमें कक्षा तीन से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चे शामिल हुए। ओलंपियाड में 90 मिनट में 100 सवालों के उत्तर देना था l जिसमें कक्षा 3, 4 और 5 के लिये कंप्यूटर, अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, पर्यावरण अध्ययन विषय से सम्बंधित उत्तर देने थे और कक्षा 6 से 8 के लिये हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, कंप्यूटर और सामाजिक विज्ञान से सवाल पूछे गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *