उत्तर प्रदेश महमूदाबाद सीतापुर

विधानसभा चुनाव 2022

कॉंग्रेस का वोट बीजीपी को मिला, आशा मौर्य की जीत डॉ. विकाश सिंह, सीतापुर लगातार तीन बार समाजवादी पार्टी से विधायक रहे नरेंद्र वर्मा को हराकर बीजेपी की आशा मौर्य ने 151, महमूदाबाद, जिला सीतापुर में अपनी जगह बना ली। बता दें कि वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में, SP के नरेंद्र सिंह वर्मा ने […]

उत्तर प्रदेश सीतापुर

सर्जन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से बहुरे मिश्रिख सीएचसी के दिन

डॉ. अनूप कर रहे जटिल ऑपरेशन, डॉ. श्वेता कर रहीं महिला मरीजों की समस्याओं का सम्पूर्ण निदान मिश्रिख (सीतापुर), विशेषज्ञ चिकित्सकों से मरहूम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाक्टरों की तैनाती होने पर चिकित्सा क्षेत्र में अब नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।विदित हो कि सीतापुर जिले में मरीजों की ओपीडी के मामलें मे व्यस्ततम […]

उत्तर प्रदेश हरदोई

हरदोई-: दुकान पर मूतने से मना करने पर दबंगों ने कपड़ा व्यापारी को दौड़ाकर पीटा

हरदोई(19 मार्च 2022) शहर कोतवाली क्षेत्र में गुंडों ने दुकान के शटर पर पेशाब करने से मना करने पर व्यापारी पिता-पुत्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अखिलेश्वर शरण शुक्ला की शुक्ला वस्त्रालय के नाम से बड़े चौराहे पर कपड़े का प्रतिष्ठान […]

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अखिलेश का इस्तीफा, डिम्पल यादव लड़ सकती है चुनाव

आरएनए लाइव डेस्क (इन्द्रेश मिश्रा) लखनऊ। पूर्व सांसद डिम्पल यादव, लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी की भविष्य में प्रत्याशी हो सकती है। यह स्थिति उस समय बनी जब अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की जनता और जिले के स्थानीय सपा पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद आजमगढ़ के सांसद पद से इस्तीफ़ा दे दिया। लोकसभा […]

उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद

एमएलसी चुनाव (उ.प्र.)-सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं से पिटे सपा एमएलसी प्रत्याशी, बिना चप्पल-फटे कपड़ों में कराया नामांकन

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव की 30 सीटों पर हो रहे नामांकन के आज अंतिम दिन फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एमएलसी चुनाव के नामांकन के दौरान जमकर बवाल हो गया। जब सपा प्रत्याशी हरीश यादव नामांकन करने पहुंचे तो सत्ताधारी दल के युवा विंग के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ […]

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश-वर्षों से तैनात पैरामेडिकल कर्मचारियों के तबादलों की नीति हो रही तैयार

लखनऊ , स्वास्थ विभाग में एक ही जगह वर्षो से अंगद की तरह पैर जमाये पैरामेडिकल कर्मियों के स्थानांतरण की तैयारी की जा रही है। इसके दायरे में एक ही जिले में सात वर्ष और मंडल में दस वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारी आएंगे। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य महानिदेशक ने कर्मचारीयों के तैनाती स्थल से […]

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में अब होली पर रहेगा 2 दिन का सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर 2 दिन का अवकाश घोषित किया। सामान्य प्रशासन के द्वारा होली छुट्टी के आदेश के तहत 18 और 19 मार्च को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। ज्ञातव्य हो कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में होली का त्योहार दोनों दिन भी मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश

जानिये आज किस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी फ्रंटल संगठन भंग किये

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने रालोद उप्र के प्रदेश स्तरीय ,क्षेत्रीय, जिला व सभी फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्देश जारी किया है।