
मुख्य प्रतिभागी: अक्षिता मिश्रा (एंटोनियो), श्वेता द्विवेदी (बैसानियो), भव्या गुप्ता (शाइलॉक) और अनुष्का सिंह (पोर्टिया)
छात्राओं नें बीते दौर की याद दिलाती वेशभूषा में उत्कृष्ट अभिनय और संवाद अदायगी से पात्रों को जीवंत कर दिया। दर्शकों ने भी मंचन में शामिल महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की खूब प्रशंसा की।
इससे पूर्व विलियम शेक्सपियर की कृति ‘द मर्चेंट ऑफ वेनिस’ के मंचन का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन वर्मा और सहायक प्रोफेसर प्रिया शर्मा ने किया।
नाटक में एंटोनियो की भूमिका में अक्षिता मिश्रा, बैसानियो की भूमिका में श्वेता द्विवेदी, शाइलॉक की भूमिका में भाव्या गुप्ता, पोर्टिया की भूमिका में अनुष्का सिंह, नेरिसा की भूमिका में रशिका गुप्ता, मोरक्को के राजकुमार की भूमिका में अनुष्ठा श्रीवास्तव, प्रिंस ऑफ एरागॉन की भूमिका में शेफाली भारद्वाज, ड्यूक ऑफ वेनिस की महिमा, मैसेंजर की भूमिका में निशा और दरबारी की भूमिका में नीलाक्षी थीं।
एम.ए. फाइनल की स्नेहा शुक्ला कार्यक्रम की सूत्रधार और कथावाचक रहीं, उन्होंने शेक्सपियर के नाटकों में प्रेम, मित्रता और दया के गुणों के बारे में बतायाI सभी ने मंचन की बहुत प्रशंसा की।
मंचन के दौरान डॉ.श्वेता, स्वाति, डॉ.जयारा जैदी, संत कुमारी, नीता आर्य, प्रो.सरिता यादव आदि मौजूद रहीं।




