आरएनए लाइव डेस्क (इन्द्रेश मिश्रा) लखनऊ। पूर्व सांसद डिम्पल यादव, लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी की भविष्य में प्रत्याशी हो सकती है। यह स्थिति उस समय बनी जब अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की जनता और जिले के स्थानीय सपा पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद आजमगढ़ के सांसद पद से इस्तीफ़ा दे दिया। लोकसभा […]
Month: March 2022
एमएलसी चुनाव (उ.प्र.)-सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं से पिटे सपा एमएलसी प्रत्याशी, बिना चप्पल-फटे कपड़ों में कराया नामांकन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव की 30 सीटों पर हो रहे नामांकन के आज अंतिम दिन फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एमएलसी चुनाव के नामांकन के दौरान जमकर बवाल हो गया। जब सपा प्रत्याशी हरीश यादव नामांकन करने पहुंचे तो सत्ताधारी दल के युवा विंग के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ […]
उत्तर प्रदेश-वर्षों से तैनात पैरामेडिकल कर्मचारियों के तबादलों की नीति हो रही तैयार
लखनऊ , स्वास्थ विभाग में एक ही जगह वर्षो से अंगद की तरह पैर जमाये पैरामेडिकल कर्मियों के स्थानांतरण की तैयारी की जा रही है। इसके दायरे में एक ही जिले में सात वर्ष और मंडल में दस वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारी आएंगे। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य महानिदेशक ने कर्मचारीयों के तैनाती स्थल से […]
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2021 का परिणाम घोषित
नई दिल्ली, संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जनवरी, 2022 में आयोजित हुई थी।
उत्तर प्रदेश में अब होली पर रहेगा 2 दिन का सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर 2 दिन का अवकाश घोषित किया। सामान्य प्रशासन के द्वारा होली छुट्टी के आदेश के तहत 18 और 19 मार्च को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। ज्ञातव्य हो कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में होली का त्योहार दोनों दिन भी मनाया जाता है।
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर किया क्षेत्र का नाम रोशन
नालंदा जिला के रहीमपुर ग्राम निवासी उपेन्द्र प्रसाद के पुत्र नीतिश कुमार आर्य का चयन IMS UNISON UNIVERSITY, देहरादून में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है. इससे पूर्व वे महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में कार्यरत थे. नीतिश बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं, उनकी सारी उच्च शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हुई है. […]
RNA Live Updates: हिजाब बैन रहेगा, जरुरी नहीं: कर्नाटक हाईकोर्ट
Karnataka Hijab Row RNALive: देश में चले रहे जन संस्थानों में हिजाब और स्कार्फ पहनने को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यह जरुरी धार्मिक परम्परा नहीं है, जिससे मुस्लिम सम्प्रदाय को नुकसान पहुंचे। जिसके चलते पूरे देश के मुस्लिम समुदाय में माहौल गरम है। बंगलौर, मंगलौर के साथ-साथ दक्षिण भारत […]
जानिये आज किस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी फ्रंटल संगठन भंग किये
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने रालोद उप्र के प्रदेश स्तरीय ,क्षेत्रीय, जिला व सभी फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्देश जारी किया है।
योगी की मुलाकातों का दौर शुरू, दिल्ली दौरा
नई दिल्ली से युनूस दिल्ली: राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, योगी आदित्यनाथ ने मुलाक़ात की। उन्होने यह मुलाक़ात उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में हुई भारी जीत के बाद की और हर्ष व्यक्त किया। दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने […]






