अवर्गीकृत

उत्तर प्रदेश- 14 IAS सहित 6 PCS के हुए तबादले, हरदोई के DM बने अनुनय झा

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए।

जिन जिलाधिकारियों को बदला गया है उनमें हरदोई, पीलीभीत, बलिया और महाराजगंज शामिल हैं। इसके अलावा सिद्धार्थनगर और बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी बदल गए हैं। वरिष्ठ आईएएस अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को और अहम विभाग दे दिए गये जिसके तह तक कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भी तक यह अतिरिक्त प्रभार मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास था।

अनुनय झा बने हरदोई के जिलाधिकारी

महाराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा अब हरदोई में इसी पद को पर भेजा गया है। वहीं संतोष कुमार शर्मा अब महाराजगंज के जिलाधिकारी होंगे। संतोष कुमार शर्मा, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अयोध्या के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार को अयोध्या की जिम्मेदारी देते हुए अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और यहां ka नगर आयुक्त बनाया गया है.

सुश्री मृणाली अविनाश जोशी को संयुक्त मैजिस्ट्रेट गोरखपुर के पद से मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर के पद पर भेजा गया है। रवीन्द्र कुमार-1 को विशेष सचिव संस्कृति विभाग और निदेशक धर्मार्थ कार्य से अब विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार और कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग भेजा गया है। संयुक्त प्रबंध निदेशक, उप्र जल निगम (नगरीय) ज्ञानेन्द्र सिंह को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया है। पीलीभीत में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को अब विशेष सचिव, संस्कृति विभाग और निदेशक धर्मार्थ कार्य होंगे।

मंगला प्रसाद सिंह को बनाया गया बलिया का जिलाधिकारी

इसके अलावा हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह बलिया के पड़ोसी जिले गाजीपुर के जिलाधिकारी रहे हैं। वाराणसी में भी कई पदों पर रह चुके हैं। बलिया के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के पद पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *